कूचबिहार में 10 हजार वामपंथियों ने दी गिरफ्तारी, जेल भरो आंदोलन के दौरान कई नेता-कार्यकर्ता चोटिल भी हुए

Updated at : 10 Aug 2018 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
कूचबिहार में 10 हजार वामपंथियों ने दी गिरफ्तारी, जेल भरो आंदोलन के दौरान कई नेता-कार्यकर्ता चोटिल भी हुए

कूचबिहार : वामपंथी किसान संगठन, अखिल भारत कृषक सभा ने देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत गुरुवार को कूचबिहार में जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों के कर्ज माफ करने, 100 दिन का काम बढ़ाकर 200 दिन करने, समान काम के लिए समान वेतन, स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने जैसी मांगों को लेकर दोपहर करीब डेढ़ […]

विज्ञापन
कूचबिहार : वामपंथी किसान संगठन, अखिल भारत कृषक सभा ने देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत गुरुवार को कूचबिहार में जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों के कर्ज माफ करने, 100 दिन का काम बढ़ाकर 200 दिन करने, समान काम के लिए समान वेतन, स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने जैसी मांगों को लेकर दोपहर करीब डेढ़ बजे कूचबिहार जिला सदर दफ्तर से एक विशाल जुलूस जिला अधिकारी के कार्यालय की ओर निकला.
इसमें सीपीएम से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे.पुलिस प्रशासन ने जिला अधिकारी के कार्यालय के सामने तीन बैरीकेड लगा रहे थे. यहां पर पुलिस और वामपंथी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान संगठन के कूचबिहार जिला सचिव तमसेर अली, सीपीएम के वरिष्ठ नेता तारिणी राय समेत कई कार्यकर्ता व समर्थक चोटिल हो गये. आखिरकार पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने का फैसला किया.
किसी तरह तीन वैन की व्यवस्था करके पुलिस ने मुख्य-मुख्य लोगों को गिरफ्तार किया. सभी को ले जाने के लिए उसके पास व्यवस्था नहीं थी. इसके बाद बाकी कार्यकर्ता पैदल ही पुलिस लाइन तक गये जहां कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके रखा गया था. बताया जाता है कि करीब 10 हजार आंदोलनाकारियों की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola