प्रमोटर के खिलाफ ग्राहकों का फूटा गुस्सा, झाड़ू लेकर प्रदर्शन

Updated at : 08 Aug 2018 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमोटर के खिलाफ ग्राहकों का फूटा गुस्सा, झाड़ू लेकर प्रदर्शन

हावड़ा : शिवपुर में एक प्रमोटर के खिलाफ ग्राहकों का गुस्सा इस कदर भड़का कि वे हाथ में झाड़ू लेकर प्रमोटर के घर के सामने प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान उन्होंने पथावरोध भी किया. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अवरोध समाप्त कराया. इधर प्रमोटर मुख्तार अहमद का […]

विज्ञापन
हावड़ा : शिवपुर में एक प्रमोटर के खिलाफ ग्राहकों का गुस्सा इस कदर भड़का कि वे हाथ में झाड़ू लेकर प्रमोटर के घर के सामने प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान उन्होंने पथावरोध भी किया. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अवरोध समाप्त कराया. इधर प्रमोटर मुख्तार अहमद का कहना है कि साजिश के तहत प्रदर्शन आैर पथावरोध किया गया है.
मालूम हो कि पिछले दिनों प्रमोटर मुख्तार अहमद के कार्यालय में तोड़फोड़ आैर मारपीट की घटना घटी थी. प्रमोटर ने घटना की शिकायत थाने में भी दर्ज भी करायी थी. फिर मंगलवार को प्रमोटर के घर कई लोग अचानक आ धमके आैर उसके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, मुख्तार अहमद प्रमोटिंग का काम करते हैं.
शिवपुर के काली कुमार मुखर्जी लेन में उनका घर है. मंगलवार सुबह अचानक कई लोग प्रमोटर के घर के सामने प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शन में शामिल राम चंद्र पंडित ने आरोप लगाया कि प्रमोटर ने फ्लैट देने के लिए पांच लाख 34 हजार रुपये लिये हैं लेकिन अब तक फ्लैट नहीं मिला है. रुपये मांगने पर प्रमोटर देने से इंकार कर रहा है. वहीं, नरेंद्र सिंह का आरोप है कि वायदे के अनुसार प्रमोटर को घर देने की बात थी लेकिन अब तक उन्हे घर नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola