अब तक जमीन के 22 अवैध धंधेबाजों को पकड़ा गया, बड़ी मछलियों तक पहुंचने लगे सिलीगुड़ी पुलिस के हाथ

गिरफ्तार आरोपियों में एक तृणमूल उप-प्रधान का भाई भी शामिल सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गयी सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के हाथ अब धीरे-धीरे भूमाफिया से जुड़ी मछिलयों तक पहुंचने लगे हैं. रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने ऐसे चार धंधेबाजों को दबोचा, जो ऊंची पहुंच रखते हैं. […]
गिरफ्तार आरोपियों में एक तृणमूल उप-प्रधान का भाई भी शामिल
उल्लेखनीय है कि डाबग्राम-फूलबाड़ी, ईस्टर्न बाइपास, चंपासरी, देवीडांगा, मिलनमोड़, माटीगाड़ा, कावाखाली, शिवमंदिर, बागडोगरा आदि इलाकों में अवैध रूप से सरकारी व निजी जमीन पर कब्जा जमाने व बेचने के कारोबार में सत्ताधारी पक्ष व कई नामचीन व्यक्ति शामिल हैं. सब कुछ जानते हुए भी पुलिस इन पर हाथ नहीं डाल पा रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो इनके खिलाफ पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं है.
रविवार को गिरफ्तार भूमाफिया के गुर्गों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गयी है. पुलिस बड़ी मछलियों के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी है. सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर भरतलाल मीण का कहना है कि थानों में दर्ज मामलों के आधार पर पुलिस अपना काम कर रही है. पुराने सभी मामलों की भी जांच शुरू की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




