बालुरघाट : भाजपा नेता शुभेंदु सरकार भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष शुभेंदु सरकार को गंगारामपुर महकमा अदालत ने 14 रोज की न्यायिक हिरासत में भेजा है.गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश करने पर अदालत ने उक्त फैसला सुनाया. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता को पहले तीन और उसके बाद पांच रोज के रिमांड पर […]

विज्ञापन
बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष शुभेंदु सरकार को गंगारामपुर महकमा अदालत ने 14 रोज की न्यायिक हिरासत में भेजा है.गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश करने पर अदालत ने उक्त फैसला सुनाया. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता को पहले तीन और उसके बाद पांच रोज के रिमांड पर भेजा गया था. वहीं, शुभेंदु सरकार की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज कुशमंडी थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उबाल है.
जिला भाजपा के महासचिव बापी सरकार ने बताया कि पुलिस ने शुभेंदु सरकार के खिलाफ राजनीति से निर्देशित होकर झूठे मामले में गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने उनके खिलाफ पुराने मामले के साथ पंचायत चुनाव और कैलास विजयवर्गीय के जिले में कार्यक्रम के दौरान हुए मामलों को इसमें शामिल किया है. यह पूरी तरह राजनीतिक साजिश है. इसके खिलाफ भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा.
दल ने अब हाईकोर्ट जाने का मन बना लिया है. उल्लेखनीय है कि शुभेंदु सरकार को बीते 16 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था. उनके खिलाफ बुनियादपुर की एक महिला नेत्री को आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला लंबित था. उसी के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया. बीते मंगलवार को उन्हें गंगारामपुर महकमा अदालत में पेश करने पर पुलिस ने उन्हें तीन रोज के रिमांड पर लिया. उसके बाद पांच रोज के रिमांड के बाद आज उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola