करंट लगने से गृहवधू की गयी जान
Updated at : 24 Jul 2018 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

बालुरघाट : रास्ते के पोल से हुकिंग कर बिजली कनेक्शन लेते समय करंट से एक गृहवधू की मौत हो गयी. कोटेशन जमा करने के छह माह के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिला. मजबूरन गृहवधू ने हुकिंग करने की कोशिश की. परिवार ने इस मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है.बताया गया है […]
विज्ञापन
बालुरघाट : रास्ते के पोल से हुकिंग कर बिजली कनेक्शन लेते समय करंट से एक गृहवधू की मौत हो गयी. कोटेशन जमा करने के छह माह के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिला. मजबूरन गृहवधू ने हुकिंग करने की कोशिश की. परिवार ने इस मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है.बताया गया है कि बिजली के कनेक्शन के लिए कई बार विभाग के कार्यालय में दौड़ लगाने का कोई फायदा नहीं हुआ.
जानकारी मिली है कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन थाना के लस्कर पारिला इलाके की गृहवधू पॉली मंडल (24) के साथ यह हादसा हुआ. उसके पति अंतिम मंडल पेशे से छोटे व्यवसायी है. पॉली मंडल को तीन साल का एक बेटा है. लगभग छह महीने पहले घर में बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था. तीन महीने पहले बिजली विभाग ने विभिन्न कारणों को दिखाकर कनेक्शन नहीं दिया.
इधर भीषण गर्मी से बचने के लिए पॉली रविवार रात को घर के पास बिजली के खंभे से हुकिंग करने गयी. बिजली का करेंट लगने से वह काफी देर तक खंभे के नीचे पड़ी रही. बाद में जब परिवारवालों ने देखा तो उसे बालुरघाट सदर अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मृतका के भाई देवांशु मंडल ने बताया कि मोबाइल चार्ज से लेकर रोजमर्रा के कामकाज के लिए बिजली की जरुरत होती है. घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है. लेकिन आज भी लोगों को बिजली के लिए गलत रास्ता अपनाना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




