पुरुलिया में भाजपा समर्थक महिलाओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

Updated at : 20 Jul 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुलिया में भाजपा समर्थक महिलाओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

नितुरिया/आद्रा : पुरुलिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा कर्मियों पर गुरुवार को पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. इस दौरान भाजपा के पुरुलिया जिला अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कावेरी चटर्जी सहित दर्जनों सदस्य घायल हो गयीं. एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है. पूरे राज्य में भाजपा […]

विज्ञापन
नितुरिया/आद्रा : पुरुलिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा कर्मियों पर गुरुवार को पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. इस दौरान भाजपा के पुरुलिया जिला अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कावेरी चटर्जी सहित दर्जनों सदस्य घायल हो गयीं. एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है.
पूरे राज्य में भाजपा समर्थकों पर चल रहे आक्रमण, पुलिस द्वारा भाजपा समर्थकों को झूठे मामलों में फंसाने, भाजपा समर्थकों की एक-एक कर हो रही हत्या, बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में गुरुवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पुरुलिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य पुरुलिया जुबली मैदान में एकत्रित हुईं. वहां से जुलूस के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर आगे बढ़ीं. उनके हाथों में झाड़ू था. जिलाशासक कार्यालय के पास पुलिस ने महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक दिया.
महिलाएं उग्रता प्रदर्शित करती हुईं पुलिस बेरिकेड तोड़ कर हाथों में झाड़ू लिये आगे बढ़ गयीं तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगीं. पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसके बाद पुलिसकर्मियों तथा प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच झड़प होने लगी. महिलाओं ने झाड़ू लेकर पुलिस कर्मियों की पिटाई शुरू कर दी.
स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिसमें प्रदर्शनकारी महिलाएं घायल हो गयीं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है.
भाजपा के जिला महासचिव विवेक रांगा ने कहा कि जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गयी थी. जुबली मैदान से शांतिपूर्ण जुलूस निकला.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप महिलाएं पहुंचीं तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया. घटना में भाजपा जिला अध्यक्ष विद्यसागर चक्रवर्ती, भाजपा महिला मोर्चा की कावेरी चटर्जी सहित कई महिलाएं घायल हो गयीं. जुलूस पर पुलिस हमले के विरोध में किसी भी जगह किसी भी दिन अनशन किया जायेगा. जिले भर में एक घंटे तक सड़क जाम भी करेंगे.
इधर पुलिस अधीक्षक आकाश मेघारिया ने कहा कि बिना किसी अनुमति के भाजपा नेताओं के नेतृत्व में भीड़ गैरकानूनी तरीके से जिला पुलिस कार्यालय के पास आयी. जब उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. पुलिस ने काफी संयम बरती और अपने बचाव में कम से कम बल का प्रयोग किया. पुलिस पर हुए हमले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा
पार्टी सूत्रों के अनुसार घायल जिला अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कावेरी चटर्जी, झूमा गोस्वामी, वंदना हाजरा, पूनम पांडे को पुरुलिया के देवेन महतो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को जिला के सभी स्थानों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच एक घंटे का सड़क जाम किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola