पार्टी जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का थाना घेराव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : भाजपा के दक्षिण दिनाजपुर जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर जिले में पार्टी ने आंदोलन को तेज कर दिया है. गुरुवार को जिले के सात थानों का दलीय कार्यकर्ताओं ने घेराव किया. आंदोलन का नेतृत्व जिला सचिव बापी सरकार और जिला स्तर के अन्य नेताओं ने किया. उल्लेखनीय है […]
विज्ञापन
बालुरघाट : भाजपा के दक्षिण दिनाजपुर जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर जिले में पार्टी ने आंदोलन को तेज कर दिया है. गुरुवार को जिले के सात थानों का दलीय कार्यकर्ताओं ने घेराव किया.
आंदोलन का नेतृत्व जिला सचिव बापी सरकार और जिला स्तर के अन्य नेताओं ने किया. उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार को बीते सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ बुनियादपुर की एक महिला नेत्री को आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज था.
मृत महिला के पति द्वारा दायर मामले के आधार पर ही शुभेंदु सरकार को गिरफ्तार किया गया है. बीते मंगलवारको उन्हें गंगारामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को तीन रोज के रिमांड पर लिया.
जिला सचिव बापी सरकार ने बताया कि जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर सात थानों का घेराव किया गया. शाम चार बजे से लेकर पांच बजे तक धरना कार्यक्रम किया गया.
उन्होंने कहा कि अगर शुभेंदु सरकार को पुलिस ने बिना शर्त रिहा नहीं किया तो पार्टी वृहद आंदोलन करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुमारगंज प्रखंड के एक विजयी पंचायत सदस्य को भी झूठे मामले में फंसाया गया है. इसका भी आज के प्रतिवाद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










