रायगंज : मृत राजकुमार राय की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2018 4:12 AM
विज्ञापन
नवनियुक्त अर्पिता ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार जिलाशासक कार्यालय में क्लर्क के पद पर हुई नियुक्ति रायगंज : चुनाव प्रक्रिया के दौरान मृत पीठासीन पदाधिकारी राजकुमार राय की पत्नी अर्पिता राय बर्मन को राज्य सरकार की ओर से सरकारी नौकरी दी गयी. जिला शासक अरविंद कुमार मीना ने शुक्रवार को उन्हें जिला शासक के […]
विज्ञापन
नवनियुक्त अर्पिता ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
जिलाशासक कार्यालय में क्लर्क के पद पर हुई नियुक्ति
रायगंज : चुनाव प्रक्रिया के दौरान मृत पीठासीन पदाधिकारी राजकुमार राय की पत्नी अर्पिता राय बर्मन को राज्य सरकार की ओर से सरकारी नौकरी दी गयी.
जिला शासक अरविंद कुमार मीना ने शुक्रवार को उन्हें जिला शासक के निजी सहायक शाखा में क्लर्क पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा. अर्पिता राय बर्मन ने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है.
उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के पीठासीन पदाधिकारी के तौर पर राजकुमार राय इटाहार ब्लॉक के सोनापुर प्राथमिक विद्यालय के 48 नंबर बूथ पर कार्यरत थे. 14 मई को ड्यूटी के दौरान अचानक शाम से वह लापता हो गये.
लगभग 24 घंटे बाद 15 मई को रायगंज के सोनाडांगी इलाके के रेलवे लाइन के किनारे शिक्षक श्री राय का क्षत-विक्षत शव मिला. घटना को लेकर विभिन्न शहरों में शिक्षकों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन किया. शिक्षक की मौत के एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहयोग के तौर पर उनकी पत्नी को पांच लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया था.
मुख्यमंत्री ने फोन पर उनकी पत्नी अर्पिता राय से बात कर नौकरी का आश्वासन दिया था. अर्पिता राय ने मुख्यमंत्री से नौकरी की अपील की थी. इसी के अनुरूप शुक्रवार को अर्पिता राय को उत्तर दिनाजपुर के जिला शासक कार्यालय में कर्लक की नौकरी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










