मेटेली : लगातार तलाशी के बावजूद नहीं मिला बाप्पा साहा का सुराग

Updated:
विज्ञापन

मेटेली : तीन रोज की तलाशी अभियान के बावजूद मंगलवार की शाम को मूर्ति नदी में डूबे बाप्पा साहा का कोई सुराग नहीं मिला. उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी क्रिकेट टीम के कप्तान बाप्पा साहा की तलाशी गुरुवार को भी चलायी गयी. हालांकि लगातार बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने से अभियान में बाधा आयी. वहीं, घटना […]

विज्ञापन
मेटेली : तीन रोज की तलाशी अभियान के बावजूद मंगलवार की शाम को मूर्ति नदी में डूबे बाप्पा साहा का कोई सुराग नहीं मिला. उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी क्रिकेट टीम के कप्तान बाप्पा साहा की तलाशी गुरुवार को भी चलायी गयी. हालांकि लगातार बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने से अभियान में बाधा आयी.
वहीं, घटना की विस्तृत जांच की मांग को लेकर बाप्पा के परिवारवालों के साथ जिला क्रीड़ा संघ के सदस्य एसपी से भेंट करेंगे. हालांकि खबर लिखे जाने तक परिवारवालों ने किसी थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी थी. उधर, आज दोपहर को एक स्थानीय मछुआरे को मूर्ति सेतु के नीचे एक जगह एक देह देखने को मिली थी. उसके बाद मेटेली थाना पुलिस और जलपाईगुड़ी की बचाव टीम मौके पर पहुंची लेकिन जलस्तर के बढ़ने से बचाव कार्य नहीं किया जा सका.
सूत्र के अनुसार बाप्पा साहा ऑल राउंडर के रुप में ख्यातप्राप्त क्रिकेटर थे. विगत मंगलवार को वे और उनका एक परिचित दंपती अपने बेटी के साथ मूर्ति नदी का भ्रमण के लिये गये थे. वहीं, शाम को मूर्ति नदी में नहाने के क्रम में बाप्पा डूब गये. उस रोज भी स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से बाप्पा को तलाशने की भरसक कोशिश की. आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों को भी उतारा गया. लेकिन जलस्तर बढ़ने और बारिश के चलते बचाव कार्य को रोक देना पड़ा. बुधवार की सुबह फिर से बचाव कार्य शुरु किया गया. फ्लोटिंग बोट उतारा गया. लेकिन बाप्पा का सुराग नहीं मिला. इस तरह गुरुवार को भी कोशिश की गयी. लेकिन हाथ कुछ लगा नहीं.
जिला क्रीड़ा संघ के सचिव कुमार दत्त ने बताया कि संघ की इच्छा है कि घटना की संपूर्ण जांच हो. नदी के समीपवर्ती सभी थानों को इस बारे में सतर्क कर दिया गया है. पुलिस सूत्र के अनुसार घटना की जांच की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola