लायंस क्लब ने चलाया ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : शहर के विभिन्न लायंस क्लबों ने रविवार का दिन गरीब और असहाय लोगों को एक वक्त का भोजन उपलब्ध कराने में लगाया. लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रो के सदस्यों ने खालपाड़ा स्थित शंकर मोड़ इलाके में जरूरतमंदों को भोजन करवाया. क्लब के अध्यक्ष सुशील भंसाली ने बताया कि लायंस डिस्ट्रिक्ट 322एफ के प्रोजेक्ट […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : शहर के विभिन्न लायंस क्लबों ने रविवार का दिन गरीब और असहाय लोगों को एक वक्त का भोजन उपलब्ध कराने में लगाया. लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रो के सदस्यों ने खालपाड़ा स्थित शंकर मोड़ इलाके में जरूरतमंदों को भोजन करवाया. क्लब के अध्यक्ष सुशील भंसाली ने बताया कि लायंस डिस्ट्रिक्ट 322एफ के प्रोजेक्ट ‘रिलीव द हंगर’ के तहत यह आयोजन किया गया.
कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम क्लब से जुड़े संजय सिंघल के दिवंगत भ्राता विष्णु बंसल की स्मृति में किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल खोरिया, पवन अग्रवाल, संदीप मित्रुका, अशोक गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, गीतेश टिबरेवाल, सुनील भूपाल व अन्य सदस्यों का भरपूर योगदान रहा.
इधर फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उदय ने रविवार को अपना पहला कैंप आयोजित किया. इसमें 300 से अधिक लोगों को मुफ्त भोजन कराया गया. कैंप सेवक रोड पर चेकपोस्ट इलाके में माइलस्टोन बिल्डिंग के पास लगाया गया. उदय की योजना इसे स्थायी प्रोजेक्ट बनाने की है जिससे प्रत्येक सप्ताह 3000 से अधिक लोगों को भोजन कराया जा सके.
रविवार को सेवक रोड पर लगाया गया कैंप पायलट प्रोजेक्ट था. उदय के अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने कहा कि आनेवाले समय में हम इस प्रोजेक्ट को दैनिक आधार पर करेंगे. रविवार का कैंप हेमंत अग्रवाल, अमित जालान, बिक्रम केडिया, आशीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल और निकेश अग्रवाल की टीम ने संचालित किया. इस मौके पर विशाल जैन, सुदर्शन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पियूष मस्कारा, अंकित किठानिया, अमित बगाड़िया, विवेक अग्रवाल भी मौजूद थे.
लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी यूनिटी ने सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित सिनी के कैंप कार्यालय में एक सेवा शिविर का आयोजन किया. इसमें लगभग 100 बच्चों के दांतों की जांच की गयी. सिनी और आसपास के 51 बच्चों के बीच छाते बांटे गये. इस दौरान क्लब के अध्यक्ष ललित गर्ग, सचिव विकास अग्रवाल और सिलीगुड़ यूनिटी के सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी कपिल गर्ग ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










