ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : शुक्रवार रात उत्तरबंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की जलपाईगुड़ी शहर संलग्न मोहितनगर ब्रांच में चोरी की कोशिश की गयी. बैंक के खजांची पार्थसारथी सरकार ने बताया कि चोरों के दल ने बैंक के चैनल गेट का ताला तोड़ा. इसके बाद लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की. लेकिन अंदर से […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : शुक्रवार रात उत्तरबंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की जलपाईगुड़ी शहर संलग्न मोहितनगर ब्रांच में चोरी की कोशिश की गयी. बैंक के खजांची पार्थसारथी सरकार ने बताया कि चोरों के दल ने बैंक के चैनल गेट का ताला तोड़ा. इसके बाद लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की. लेकिन अंदर से भी गेट में ताला लगा था, जिससे चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके.
जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना आईसी विश्वाश्रय सरकार ने बताया कि बैंक में चोरी की कोशिश की गयी थी. बैंक की ओर से कोई सिक्योरिटी की व्यवस्था नहीं की गयी थी. बैंक को सतर्क रहने व सिक्योरिटी की व्यवस्था करने की चेतावनी दी गयी है. पुलिस ने मौके से टूटा ताला बरामद किया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola