कॉलेजों पर रखी जा रही नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 2:14 AM
विज्ञापन
कूचबिहार : पंचानन वर्मा विश्वविद्यालय के सहायक उपकुलपति देव कुमार मुखर्जी कूचबिहार के विभिन्न कॉलेजों के मुआयने पर पहुंचे. पिछले कुछ दिनों से विभिन्न कॉलेजों में स्नातक में नामांकन को लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों से रुपए मांगने का आरोप लग रहा है. इसके छानबीन के लिए मंगलवार को सहायक उपकुलपति खुद कॉलेजों का जायजा लेने […]
विज्ञापन
कूचबिहार : पंचानन वर्मा विश्वविद्यालय के सहायक उपकुलपति देव कुमार मुखर्जी कूचबिहार के विभिन्न कॉलेजों के मुआयने पर पहुंचे. पिछले कुछ दिनों से विभिन्न कॉलेजों में स्नातक में नामांकन को लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों से रुपए मांगने का आरोप लग रहा है. इसके छानबीन के लिए मंगलवार को सहायक उपकुलपति खुद कॉलेजों का जायजा लेने पहुंचे. वहां भर्ती के लिए आये विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से बातचीत की.
श्री मुखर्जी ने विद्यार्थियों से कहा कि भर्ती के लिए उनसे रुपए मांगे जाये तो वे विश्वविद्यालय के सहायक उपकुलपति के ई-मेल पर शिकायत कर सकते है. मंगलवार को एबीएन शील कॉलेज व ठाकुर पंचानन महिला कॉलेज का दौरा किया गया. उन्होंने बताया कि उनके जिले में भर्ती को लेकर रुपए वसूली की कोई घटना नहीं घटी है. दिनहाटा व देवानहाट कॉलेजों में भी जाने की बात थी. लेकिन सड़क अवरोध के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा.
उल्लेखनीय है कि पूरे राज्य में इनदिनों स्नातक स्तर पर भर्ती में रुपए वसूली के आरोप सामने आ रहे है. इसे देखते हुए खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के आशुतोष कॉलेज का जायजा लिया. शिक्षा मंत्री के साथ बैठक कर उन्हें निगरानी का निर्देश दिया है. उन्होंने यह संदेश दिया है कि कॉलेजों में भर्ती के दौरान परेशान किये जाने पर स्थानीय थानों में शिकायत किया जाये. पुलिस इसपर कड़ी कार्रवायी करेगी. मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न कॉलेजों में पुलिस तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है. मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद कूचबिहार पुलिस प्रशासन हरकत में आयी है. यहां के कॉलेजों में बैनर पोस्टर लगाकर भर्ती के दौरान रुपए वसूली के खिलाफ सतर्क किया गया है.
एसपी ने किया कॉलेजों का निरीक्षण
बालुरघाट. सीएम ममता बनर्जी के कोलकाता के एक डिग्री कॉलेज में दाखिला चलने के दौरान औचक निरीक्षण के बाद विभिन्न जिलों में भी पुलिस प्रशासन की ओर से निरीक्षण किये जाने की जानकारी मिली है. इसी क्रम में मंगलवार को जिला एसपी प्रसून बनर्जी ने बालुरघाट के विभिन्न कॉलेजों का औचक निरीक्षण कर दलालों और ठगों को चेतावनी दी है. इसके साथ ही उन्होंने दाखिले के लिये आ रहे नवागत विद्यार्थियों से दाखिले के लिये दलालों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत निर्धारित फोन नंबर पर करने का आह्वान किया है. उन्होंने बताया है कि शिकायतकर्ता का नाम व पता गुप्त रखकर मामले की जांच गंभीरता से की जायेगी.
इस दौरान किसी भी दलाल या ठगबाज को बख्शा नहीं जायेगा. औचक निरीक्षण के दौरान कॉलेजों में पुलिस प्रशासन की ओर से चेतावनी वाले बैनर भी लगाये गये. जानकारी अनुसार दक्षिण दिनाजपुर जिले में कुल 9 डिग्री कॉलेज हैं. इन कॉलेजों में प्रथम वर्ष के लिये दाखिला प्रक्रिया शुरु हो गयी है. हालांकि दाखिला मुख्य रुप से ऑनलाइन ली जा रही है लेकिन उसका वेरिफिकेशन कॉलेज में चल रहा है. एसपी प्रसून बनर्जी ने मंगलवार को बालुरघाट कॉलेज और बालुरघाट गर्ल्स कॉलेज का निरीक्षण किया.
उन्होंने इस दौरान छात्र छात्राओं से बात भी की. उन्होंने विद्यार्थियों से इस तरह की लेनदेन को प्रोत्साहित नहीं करने का अनुरोध किया. कॉलेजों में बैनर भी लगाये गये. बैनर में लिखा है कि अगर दाखिला दिलाने के नाम पर कोई दलाल आपसे रुपए मांगता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को संबंधित फोन नंबर या व्हाट्सएप या ई-मेल से देने के लिये कहा गया है. शिकायतकर्ता के नाम व पता गुप्त रखे जायेंगे. बालुरघाट सदर और गंगारामपुर महकमा के लिये दो अलग अलग फोन नंबर निर्धारित किये गये हैं.
ये नंबर हैं, बालुरघाट : 9083270101 और गंगारामपुर : 7479033500. एसपी प्रसून बनर्जी ने बताया कि छात्र छात्राओं से दलालों के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिये कहा गया है. शिकायतकर्ता का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा. वे हर कॉलेज में जाकर छात्र छात्राओं से बात कर रहे हैं. दाखले में दलालों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










