परीक्षा में नकल करते कई मुन्‍नाभाई पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : शहर के फणींद्रदेव इंस्टीच्यूशन स्थित रवींद्र मुक्त विद्यालय के परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए कई परीक्षार्थी पकड़े गये. शुक्रवार को इतिहास की परीक्षा के दौरान हुए नकल के बाद स्कूल प्रबंधन ने कड़ाई करते हुए केन्द्र में पुलिस बल को तैनात कराया. शनिवार को केन्द्र में बांग्ला विषय की परीक्षा थी. शुक्रवार […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : शहर के फणींद्रदेव ���ंस्टीच्यूशन स्थित रवींद्र मुक्त विद्यालय के परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए कई परीक्षार्थी पकड़े गये. शुक्रवार को इतिहास की परीक्षा के दौरान हुए नकल के बाद स्कूल प्रबंधन ने कड़ाई करते हुए केन्द्र में पुलिस बल को तैनात कराया. शनिवार को केन्द्र में बांग्ला विषय की परीक्षा थी.
शुक्रवार की तरह उन्होंने शनिवार को भी नकल करने की छूट की मांग की, जिसका संचालकों ने तीव्र विरोध किया. नकल करने में बाधा देने पर ड्यूटी पर मौजूद सिविक वालंटियरों के साथ कई परीक्षार्थियों की नोक-झोंक हुई. उसके बाद आरोपी परीक्षार्थियों को हॉल से निकाल दिया गया.
फणीन्द्रदेव इंस्टीच्यूशन के सहायक प्रधान शिक्षक धीरेन झंपटी ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा के दौरान कई लोगों को नकल की सामग्री सप्लाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. इसलिए शनिवार को कोतवाली थाने से पुलिस बल की तैनाती करवायी गयी. इस दिन भी कई परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया. उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है.
नकल करनेवालों ने कई मीडियाकर्मियों के साथ बहस भी की. आखिर में सच्चाई सामने आने पर उन्हें अपना चेहरा छुपाकर वहां से भागना पड़ा. इस विषय में कोतवाली थाना के आइसी विश्वाश्रय सरकार ने बताया कि स्कूल के अनुरोध पर परीक्षा केन्द्र पर सिविक वालंटियर और पुलिस की तैनाती की गयी थी. कई परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ कर केन्द्र के संचालकों को सौंप दिया गया. केन्द्र में सात जुलाई तक परीक्षा चलेगी. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद रहेगी. उल्लेखनीय है कि इस बार रवींद्र मुक्त विद्यालय के इस केन्द्र से 120 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola