हादसे की शिकार गाय का ऑपरेशन, बची जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : बुधवार को शाम करीब चार बजे खपरैल बाजार में खोपलासी हिंदी हाई स्कूल के सामने एक गाड़ी ने गाय को टक्कर मार दी. इसकी वजह से उसके पेट का एक हिस्सा फट गया. संयोग से ‘साइलेंट हीरोज’ की टीम वहां पर थी. वे लोग तुरंत पास के वेटरनरी हॉस्पिटल गये और डॉक्टर अमित […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : बुधवार को शाम करीब चार बजे खपरैल बाजार में खोपलासी हिंदी हाई स्कूल के सामने एक गाड़ी ने गाय को टक्कर मार दी. इसकी वजह से उसके पेट का एक हिस्सा फट गया. संयोग से ‘साइलेंट हीरोज’ की टीम वहां पर थी. वे लोग तुरंत पास के वेटरनरी हॉस्पिटल गये और डॉक्टर अमित सरकार को सूचित किया.
डॉक्टर ऑपरेशन के उपकरणों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. डॉक्टर उनके साथ आये शुभाशीष मंडल ने साइलेंट हीरोज के संजीव ठाकुर, कबीर खान, सतीश साह, संजय शर्मा, स्वपन पाल, अजय साह की मदद से गाय का इमरजेंसी ऑपरेशन किया. इस दौरान गांव के लोगों ने पूरा सहयोग किया. लोगों के प्रयास से गाय की जिंदगी बच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










