मालदा में एनएच 34 पर बनेंगे वाच टॉवर

Updated:
विज्ञापन
मालदा में एनएच 34 पर बनेंगे वाच टॉवर

मालदा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों के लगाम के लिए मालदा जिला पुलिस ने वाच टॉवर का निर्माण कराया है. इसके अलावा एनएच 34 पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क पर निगरानी के लिए वाच टॉवर बनवाने वाला मालदा राज्य में पहला जिला है. मालदा जिला […]

विज्ञापन
मालदा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों के लगाम के लिए मालदा जिला पुलिस ने वाच टॉवर का निर्माण कराया है. इसके अलावा एनएच 34 पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क पर निगरानी के लिए वाच टॉवर बनवाने वाला मालदा राज्य में पहला जिला है. मालदा जिला में जिन जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, पहले वहां पर वाच टॉवर शुरू किये जायेंगे.
बढ़ती सड़क दुर्घनाओं पर लगाम लगाने के लिए बुधवार दोपहर बाद जिला पुलिस अध्यक्ष अर्णव घोष ने अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालदा के सुस्थानी मोड़ से कालियाचक तक प्रत्येक दो किलोमीटर पर एक-एक वाच टॉवर बनाया जायेगा. नीले-सफेद रंग के इन वाच टॉवरों पर दूरबीन के साथ पुलिस तैनात रहेगी. साथ ही पुलिस चौबीसों घंटा सीसीटीवी फुटेज पर निगरानी रखेगी. लापरवाही से गाड़ी चलानेवालों, गलत साइड में चलनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola