सिविक वोलेंटियर भर्ती फॉर्म बिक्री के आरोप में तीन गिरफ्तार

Updated at : 28 Jun 2018 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
सिविक वोलेंटियर भर्ती फॉर्म बिक्री के आरोप में तीन गिरफ्तार

दार्जिलिंग : सिविक वोलेंटियर भर्ती का फॉर्म बिक्री करने के आरोप में सदर पुलिस ने हिल तृणमूल युवा कांग्रेस के दार्जिलिंग टाउन अध्यक्ष समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिल युवा कांग्र्रेस के दार्जिलिंग टाउन अध्यक्ष गणेश छेत्री, मंडल गुप्त और सुरेन्द्र गुप्त को […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग : सिविक वोलेंटियर भर्ती का फॉर्म बिक्री करने के आरोप में सदर पुलिस ने हिल तृणमूल युवा कांग्रेस के दार्जिलिंग टाउन अध्यक्ष समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिल युवा कांग्र्रेस के दार्जिलिंग टाउन अध्यक्ष गणेश छेत्री, मंडल गुप्त और सुरेन्द्र गुप्त को सिविक वोलेंटियर का फॉर्म बिक्री करने के आरोप में धर दोबाचा.
सदर थाना के पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलोगों को सिविक पुलिस का फॉर्म बिक्री करने की गुप्त सूचना मिलने पर शहर से इनलोगों को पकड़ा था. गिरफ्तारी के दौरान चार सिविक वोलेंटियर भर्ती का फार्म भी बरामद किया गया है. पूछताछ के बाद पूल बाजार, विजनबारी और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर सिविक वोलेंटियर का फॉर्म बिक्री करने का सुराग मिला है.
सदर पुलिस ने इस घटना के तहत तक पहुचने की कार्य योजना बनाकर जांच कार्य में जुटी है. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस संदर्भ में दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल काग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शुभमय चटर्जी ने पुलिस द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola