ब्लाका क्लब ने की सहयोग की अपीलख्, बीमार बच्चे के इलाज के लिए मांगी सहायता

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : नगर निगम के 23 नंबर वार्ड के ब्लाका क्लब इलाके के निवासी गणेश कर का पुत्र अंकुश कर पिछले कई दिनों एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है. मंगलवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में संगीत प्रेमी अनंदिता चटर्जी ने जरूरतमंद परिवार की आर्थिक सहायता की. पत्रकार सम्मेलन में समव्यथी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : नगर निगम के 23 नंबर वार्ड के ब्लाका क्लब इलाके के निवासी गणेश कर का पुत्र अंकुश कर पिछले कई दिनों एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है. मंगलवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में संगीत प्रेमी अनंदिता चटर्जी ने जरूरतमंद परिवार की आर्थिक सहायता की.
पत्रकार सम्मेलन में समव्यथी वेलफेयर सोसायटी के सचिव तीर्थंकर चक्रवर्ती ने बताया कि ब्लाका क्लब इलाके का निवासी अंकुश कर पिछले कई दिनों से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित था. जिसके बाद परिवार ने उनके संस्था के साथ संपर्क किया. इसे लेकर संस्था की ओर से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किये गये. जिसके आधार पर मंगलवार को एक अनंदिता चटर्जी ने अंकुश के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है. वही उस बच्चे का इलाज कोलकाता के एक नार्सिंगहोम में चल रहा.
पत्रकारों से बात करते हुए अनंदिता चटर्जी ने बताया की अंकुश के इलाज का कुल खर्च एक लाख रुपये आयेगा. इसके अलावा अंकुश के इस समस्या को लेकर वे शहर के जाने माने चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुबल दत्ता से भी बात करेंगी. उन्होंने शहर के अन्य लोगों से भी आगे आकर सहयोग करने की अपील की. संवाददाता सम्मेलन में संस्था के अध्यक्ष प्राणेश चक्रवर्ती, संजय साहा व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola