मुख्यमंत्री से कूचबिहार में आर्ट गैलरी की मांग

कूचबिहार : शहर में आर्ट गैलरी की मांग को लेकर कूचबिहार के कलाकारों ने जिलाधिकारी कौशिक साहा के मार्फत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ज्ञापन सौंपा है. वहीं, इस ज्ञापन की प्रति उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष को भी दी गयी है. उल्लेखनीय है कि कूचबिहार जिले में कला व संस्कृति की एक समृद्ध परंपरा […]
कूचबिहार : शहर में आर्ट गैलरी की मांग को लेकर कूचबिहार के कलाकारों ने जिलाधिकारी कौशिक साहा के मार्फत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ज्ञापन सौंपा है. वहीं, इस ज्ञापन की प्रति उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष को भी दी गयी है. उल्लेखनीय है कि कूचबिहार जिले में कला व संस्कृति की एक समृद्ध परंपरा रही है.
यहां के महाराजा कला-संस्कृति के पोषक रहे हैं. इसीलिए जिले के कलाकारों ने अब आर्ट गैलरी स्थापना की यह मुहिम छेड़ी है. इन कलाकारों का कहना है कि आर्ट गैलरी के अभाव में ये अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जिससे इनकी कला कुंठित हो रही है. इनका कहना है कि लंबे समय से आर्ट गैलरी की मांग की जाती रही है. लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं होने से अभी तक कलाकारों का सपना साकार नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










