कालिम्पोंग: गोरामुमो केंद्रीय समिति की बैठक, छठी अनुसूची के मार्फत मिलेगा गोरखालैंड

Published at :13 Nov 2017 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
कालिम्पोंग: गोरामुमो केंद्रीय समिति की बैठक, छठी अनुसूची के मार्फत मिलेगा गोरखालैंड

कालिम्पोंग. छठी अनुसूची के मार्फत ही गोर्खालैंड मिलेगा, यह हमारा विश्वास है. यह कहना है गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष मन घीसिंग का. कालिम्पोंग में रविवार को गोरामुमो केंद्रीय कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए श्री घीसिंग ने छठी अनूसूची के मार्फत ही गोरखालैंड के लक्ष्य तक […]

विज्ञापन
कालिम्पोंग. छठी अनुसूची के मार्फत ही गोर्खालैंड मिलेगा, यह हमारा विश्वास है. यह कहना है गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष मन घीसिंग का. कालिम्पोंग में रविवार को गोरामुमो केंद्रीय कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए श्री घीसिंग ने छठी अनूसूची के मार्फत ही गोरखालैंड के लक्ष्य तक पहुंचने का विश्वास जताया. गोरामुमो के लिए फिलहाल मुख्य मुद्दा छठी अनुसूची ही है.

स्थानीय एक होटल में गोरामुमो केंद्रीय समिति के बैठक करीब साढ़े तीन घंटा चली. बैठक में गोरामुमो के केंद्रीय महासचिव एनबी छेत्री, प्रवक्ता नीरज जिम्बा समेत पार्टी के केंद्रीय सदस्य उपस्थित थे. श्री घीसिंग ने बताया कि 21 नवंबर को राज्य सरकार के साथ पहाड़ समस्या पर होनेवाली बैठक के लिए पार्टी का रुख भी तय किया गया.

उन्होंने कहा कि पहले की परिस्थिति में हम ठीक से छठी अनुसूची का मुद्दा नहीं समझा सके, पर अब गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर जनता को छठी अनुसूची की शक्ति के बारे में बताया जा रहा है. जनता इसे समझ भी रही है. इसके अलावा गोरामुमो ने सांगठनिक विस्तार करते हुए दार्जिलिंग, कर्सियांग एवं कालिम्पोंग में जल्द जनसभा करने का सोच बनाया है.


आगामी 6 दिसंबर ( छठी अनुसूची समझौता दिवस) के दिन दार्जीलिंग में विराट जनसभा करने की योजना की श्री घीसिंग ने जानकारी दी. मन घीसिंग ने अपने समर्थकों के साथ न्यायिक हिरासत में मारे गये पार्षद वरुण भुजेल के घर जाकर उनके परिवार से मुलाक़ात भी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola