दार्जीलिंग में जबरदस्त रहा बंद

सिलीगुड़ी. चाय श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी तय करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न चाय श्रमिक ट्रेड यूनियन संगठन के संयुक्त फोरम द्वारा आहूत बंद का दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र में जबरदस्त असर पड़ा. सिलीगुड़ी में हालांकि इस बंद का कोई खास असर नहीं देखा गया. दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र में पहले से ही गोजमुमो द्वारा सरकारी […]
उसके बाद से ही पहाड़ पर बंद का काफी असर देखा गया. तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी दार्जीलिंग के साथ ही कालिम्पोंग, कर्सियांग एवं मिरिक में संपूर्ण बंद रहा. तमाम दुकानें बंद थी. वाहनों की आवाजाही भी नहीं हुई. सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालय भी बंद पड़े थे. आम जनजीवन पर बंद का भारी असर पड़ा है. दार्जीलिंग के तमाम पर्यटन स्थल भी वीरान पड़े हुए थे. स्कूल-कॉलेज भी बंद थे. दूसरी तरफ सिलीगुड़ी में बंद का मिलाजुला असर रहा है. सिलीगुड़ी शहर में आम तौर पर वाहनों की आवाजाही तो सामान्य रही, लेकिन दुकान एवं बाजार आदि पर बंद का थोड़ा असर देखा गया. शहर के हिलकार्ट रोड, सेवक रोड, विधान रोड आदि इलाकों में कुछ दुकानें बंद थी तो कुछ दुकान खुले हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










