ePaper

Shahjahan Sheikh : शाहजहां शेख ने कोलकाता की दुकान से खरीदा था हथियार, खरीदारी के रशीद से हुआ खुलासा

Updated at : 27 Apr 2024 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
Shahjahan Sheikh : शाहजहां शेख ने कोलकाता की दुकान से खरीदा था हथियार, खरीदारी के रशीद से हुआ खुलासा

Shahjahan Sheikh : एनएसजी ने शुक्रवार को संदेशखाली में सर्च ऑपरेशन चलाया. कई बमों को निष्क्रिय कर दिया गया. हथियार बरामद किये गये. इसमें कई कारतूसों की रसीदें थीं.

विज्ञापन

Shahjahan Sheikh : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh ) ने कोलकाता की दुकान से कारतूस खरीदे थे. सीबीआई ने दावा किया कि शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान भी ऐसे ही सबूत मिले थे. केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को संदेशखाली में तलाशी के दौरान अन्य हथियारों के साथ कई रसीदें भी मिलीं. इसमें कारतूस की खरीद की रसीद भी शामिल है.सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, रसीद में शाहजहां का ही नाम है. बताया जाता है कि कारतूस कोलकाता की एक दुकान से खरीदा गया था. क्या शाहजहां ने खुद कोलकाता आकर दुकान से कारतूस खरीदे थे या किसी और ने उसके नाम पर कोलकाता से कारतूस खरीदे थे, इसकी जांच की जा रही है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली थी कारतूसों की रसीदें

एनएसजी ने शुक्रवार को संदेशखाली में सर्च ऑपरेशन चलाया. कई बमों को निष्क्रिय कर दिया गया. हथियार बरामद किये गये. इसमें कई कारतूसों की रसीदें थीं. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक ये कारतूस मध्य कोलकाता की एक दुकान से खरीदे गए थे. खरीददार के रूप में शाहजहां शेख का नाम दिया गया है. सीबीआई को पता चला है कि शाहजहां के पास हथियार का लाइसेंस है. इसके साथ ही शुक्रवार को संदेशखाली में शाहजहां के करीबी रिश्तेदार के घर से जो विदेशी हथियार मिले थे, वे भी गढ़े हुए हैं. अमेरिकी कंपनी की बंदूकें भी उस सूची में हैं. लेकिन भारत में विदेशी हथियार खुले बाज़ार में नहीं बेचे जा सकते. ऐसे में विदेशी हथियार कहां से आये, इसकी जांच की जा रही है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, किसी की गलती सुधारी जा सकती है, लेकिन 25 हजार नौकरियां छीनना घोर अन्याय

सीबीआई ने शुक्रवार को शाहजहां के करीबी रिश्तेदार अबू तालेब मोल्ला के घर की तलाशी ली. वहां से हथियार बरामद किये गये. लेकिन अबू तालेब घर पर नहीं थे. वह अभी तक नहीं मिला है. सीबीआई भी उनकी तलाश कर रही है. हथियार मिलने के बाद सीबीआई ने एनएसजी को इसकी जानकारी दी. वे मशीन लेकर संदेशखाली पहुंचे. दिन भर तलाश जारी रही. दूसरे चरण के मतदान के बीच इस सर्च ऑपरेशन ने बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. शाहजहां को अदालत के आदेश पर राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर सीबीआई को सौंप दिया था. ईडी ने उन्हें वहां से हिरासत में ले लिया. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

Mamata Banerjee : 44 दिन बाद फिर से घायल हुईं ममता बनर्जी, दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर की सीट पर बैठते समय अचानक लगी चोट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola