मेट्रो में फिर सुसाइड, सेवा बंद होने से परेशान हुए यात्री
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11.38 बजे नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन में ट्रेन के सामने कूद कर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. घटना की वजह से मेट्रो सेवा भी बाधित हुई. कुछ देर बाद उस शख्स को बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि की गयी.
विज्ञापन
कोलकाता.
बुधवार सुबह 11.38 बजे नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन में ट्रेन के सामने कूद कर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. घटना की वजह से मेट्रो सेवा भी बाधित हुई. कुछ देर बाद उस शख्स को बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि की गयी. मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. घटना के बाद से रवींद्र सदन और रवींद्र सरोवर स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं. बाद में दोपहर 12.40 बजे फिर से सेवा बहाल कर दी गयी. यह हादसा कवि सुभाष से दमदम तक जाने वाली अप लाइन पर हुआ. हादसे के बाद अप लाइन पर सेवा बंद कर दी गयी. हालांकि कवि सुभाष से महानायक उत्तम कुमार तक और डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान तक मेट्रो की आवाजाही जारी रही. इस हादसे के चलते विशिष्ट लाइन पर लगे पावर ब्लॉक को निष्क्रिय कर शव को निकाला गया. हादसे की वजह से मेट्रो सेवा बंद होने से ऑफिस जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










