ePaper

संदेशखाली बना रणक्षेत्र : बमबाजी व लाठीचार्ज, तृणमूल समर्थक गिरफ्तार, रेखा पात्रा की पुलिस से हुई नोकझोंक

Updated at : 01 Jun 2024 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
संदेशखाली बना रणक्षेत्र : बमबाजी व लाठीचार्ज, तृणमूल समर्थक गिरफ्तार, रेखा पात्रा की पुलिस से हुई नोकझोंक

संदेशखाली बना रणक्षेत्र : बीजेपी ने शिकायत करते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भी आपत्तिजनक बयान दे रहे थे. इसके कारण बहस व झगड़ा शुरू हुआ. घायलों का इलाज हाटगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. संदेशखाली के तृणमूल विधायक सुकुमार महतो ने घायल तृणमूल के लोगों को अस्पताल में देखने गये.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में सातवें व आखिरी चरण के मतदान के दिन भी बशीरहाट लोकसभा केंद्र (Basirhat Lok Sabha Center) के संदेशखाली में जमकर हिंसा हुई. कथित तौर पर वहां भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच बार-बार झड़प हुई. झड़प में तृणमूल की क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत दो लोग घायल हो गये हैं. वहीं एक बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हो गया है. संदेशखाली के बयारमारी में तनाव बढ़ता जा रहा है. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. बीजेपी ने तृणमूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और रास्ता अवरोध किया.

बमबाजी व लाठीचार्ज

कथित तौर पर संदेशखाली के बयारमारी में झड़प के कारण तृणमूल के दो लोग घायल हो गये. इनमें तृणमूल कांग्रेस की क्षेत्रीय अध्यक्ष नलिनी खाटुआ भी शामिल हैं. झड़प में कथित तौर पर एक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया है. उसका नाम किंकर जाना है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ लोग बूथ के सामने जमा होकर तृणमूल कार्यकर्ताओं पर तंज कस रहे थे. तृणमूल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है. बीजेपी ने शिकायत करते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भी आपत्तिजनक बयान दे रहे थे. इसके कारण बहस व झगड़ा शुरू हुआ. घायलों का इलाज हाटगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. संदेशखाली के तृणमूल विधायक सुकुमार महतो ने घायल तृणमूल के लोगों को अस्पताल में देखने गये.

कोलकाता दक्षिण से पहले सांसद थे एसपी मुखर्जी, ममता बनर्जी के गढ़ में अब भाजपा कर रही जोर आजमाइश

रेखा पात्रा की पुलिस से हुई नोकझोंक

इधर, घटना को लेकर बयारमारी में ग्रामीणों का एक समूह पुलिस के साथ उलझ गये. बताया जा रहा है कि राजबाड़ी इलाके में एक स्थानीय महिला घायल हो गयी. ग्रामीणों ने राजबाड़ी आउट पोस्ट के बाहर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. उधर, बयारमारी में ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया. उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने आकर जाम हटाया. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने ब्यारमारी में बसंती रोड को जाम कर दिया. बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा मौके पर पहुंचीं. उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई.

संदेशखाली मुद्दे पर तृणमूल को घेरने की कोशिश में है भाजपा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola