असम में अपहृत कोलकाता के व्यवसायी तक पहुंचने में जुटी पुलिस

Updated at : 19 Apr 2024 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
असम में अपहृत कोलकाता के व्यवसायी तक पहुंचने में जुटी पुलिस

महानगर के करया थानाक्षेत्र स्थित तिलजला इलाके के एक व्यवसायी का असम में अपहरण किये जाने की घटना में

विज्ञापन

– पीड़ित के परिजनों को लगातार भ्रमित कर रहे अपहरणकर्ता

कोलकाता. महानगर के करया थानाक्षेत्र स्थित तिलजला इलाके के एक व्यवसायी का असम में अपहरण किये जाने की घटना में पुलिस लगातार उसे सुरक्षित मुक्त कराने की कोशिश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि अपहरणकर्ता लगातार पीड़ित लेदर व्यवसायी के परिवार को भ्रमित कर रहे हैं. पुलिस सूत्र बताते हैं कि व्यवसायी को सकुशल मुक्त कराने के लिए असम में पुलिस की एक टीम पहुंची है. पता चला है कि उक्त व्यवसायी को पूर्वाेत्तर भारत में ही किसी अन्य ठिकाने में ले जाया गया है. उस नये ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुटी है.

गौरतलब है कि अपहृत व्यवसायी के परिजनों को फोन कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गयी है. परिवार की तरफ से करया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. इसके बाद ही लालबाजार की तरफ से एक टीम असम रवाना हुई.

पुलिस को शिकायत में बताया गया कि मुन्ना नामक उक्त व्यवसायी असम गया था. वह गुवाहाटी समेत कई शहरों में अन्य व्यवसायियों को कम समय में रुपये दोगुना करने का लालच देकर मोटी रकम ली थी.

इधर, रुपये डबल होने के लालच में कुछ लोगों ने उसे करीब एक करोड़ रुपये दिये थे. इसके बाद कोलकाता में अपने घर लौटकर मुन्ना व्यवसाय करने लगा. इधर, लोगों को अपने पैसे वापस नहीं मिलने पर उन्होंने मुन्ना की तलाश की. पता चला कि वह कोलकाता में है. इधर, इसकी जानकारी पाकर मुन्ना को उसकी कंपनी में मोटी राशि निवेश करने का लालच देकर असम बुलाया गया था. वहां पहुंचते ही कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया. पुलिस उसे छुड़ाने की कोशिश में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola