बड़तला से सोना चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गत 24 जुलाई को बड़तला थाने में करीब 10 ग्राम सोना चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी गयी.
कोलकाता. बड़तला थाने की पुलिस ने सोना चोरी करने के आरोप में जॉयजीत डे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी को शुक्रवार को बैंकशाॅल कोर्ट में पेश करने पर उसे 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस के मुताबिक गत 24 जुलाई को बड़तला थाने में करीब 10 ग्राम सोना चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी गयी. घटना की जांच के बाद पुलिस को इस मामले में जॉयजीत डे के इसमें लिप्त होने का पता चला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




