ePaper

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में दांव पर है कई हेवीवेट नेताओं की किस्मत

Updated at : 31 May 2024 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में दांव पर है कई हेवीवेट नेताओं की किस्मत

Lok Sabha Election 2024 : अंतिम चरण के मतदान में कई हेवीवेट नेता चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत दांव पर लगी हुई है. अंतिम चरण में कोलकाता, उत्तर 24 परगना व दक्षिण 24 परगना जिले की कुल नौ सीटों के लिए मतदान होगा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के तहत मतदान प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. एक जून को सातवां व अंतिम चरण का मतदान होने वाला है. इसी दिन राज्य की नौ सीटों के लिए भी मतदान होगा. अंतिम चरण के मतदान में कई हेवीवेट नेता चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत दांव पर लगी हुई है. अंतिम चरण में कोलकाता, उत्तर 24 परगना व दक्षिण 24 परगना जिले की कुल नौ सीटों के लिए मतदान होगा.

कल राज्य की 9 सीटों पर होगा मतदान

इनमें दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण व कोलकाता उत्तर लोकसभा सीटें शामिल हैं. इन नौ सीटों पर करीब एक दर्जन से अधिक हेवीवेट नेताओं के भविष्य का फैसला होगा.डायमंड हार्बर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी के साथ-साथ दमदम से तृणमूल प्रत्याशी सौगत राय, भाजपा उम्मीदवार शीलभद्र दत्ता और माकपा उम्मीदवार सुजन चक्रवर्ती मैदान में हैं.

कोलकाता दक्षिण से पहले सांसद थे एसपी मुखर्जी, ममता बनर्जी के गढ़ में अब भाजपा कर रही जोर आजमाइश

बारासात से तृणमूल प्रार्थी डॉ काकोली घोष दस्तीदार, बशीरहाट से भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा व तृणमूल उम्मीदवार हाजी नजरुल इस्लाम, जादवपुर से तृणमूल उम्मीदवार सायनी घोष व भाजपा के डॉ अनिर्बान गांगुली और माकपा प्रार्थी सृजन भट्टाचार्य, दक्षिण कोलकाता से तृणमूल प्रार्थी माला राय, भाजपा प्रत्याशी देबश्री चौधरी और कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार सायरा शाह हलीम, कोलकाता उत्तर सीट से तृणमूल प्रत्याशी सुदीप बंद्योपाध्याय व भाजपा उम्मीदवार तापस राय की किस्मत का फैसला होना है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया था. अब इन नेताओं की किस्मत का फैसला जनता के हाथ में है. कोलकाता में लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का सातवें चरण के चुनाव से पहले आया बड़ा बयान, दमदम में भाजपा व सीपीएम की है सांठगांठ

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola