ePaper

पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा को कहा शक्ति स्वरूपा, संदेशखाली पीड़िता ने बयां किया महिलाओं का दर्द

Updated at : 26 Mar 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी व रेखा पात्रा

पीएम नरेंद्र मोदी व रेखा पात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा से फोन पर बात की और उन्हें शक्ति स्वरूपा कहा. इस दौरान संदेशखाली पीड़िता ने वहां की महिलाओं का दर्द बयां किया.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कोलकाता-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार और संदेशखाली पीड़ितों में से एक रेखा पात्रा को फोन किया और उनसे बातचीत की. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार की तैयारियों की जानकारी ली. लोगों के बीच बीजेपी के प्रति समर्थन और अन्य मुद्दों पर उनसे बातचीत की. रेखा पात्रा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की महिलाओं की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा पात्रा को शक्ति स्वरूपा कहा.

लोकसभा चुनाव प्रचार की तैयारी की ली जानकारी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया है. ये संदेशखाली पीड़िताओं में से एक हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा से फोन पर बातचीत कर जानकारी ली. पीएम मोदी ने इनसे लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार की तैयारियों को लेकर पूछा. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उनसे जानना चाहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति आम लोगों के बीच क्या राय है. इसके अलावा अन्य मुद्दों पर बातचीत की.

रेखा पात्रा ने चुनाव प्रचार की तैयारियों की दी जानकारी
पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार को लेकर की गयी तैयारी की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं का दर्द साझा किया. उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि संदेशखाली की महिलाएं किन परेशानियों से गुजर रही हैं.

रेखा पात्रा को पीएम मोदी ने कहा शक्ति स्वरूपा
लोकसभा चुनाव 2024 में बशीरहाट से बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान शक्ति स्वरूपा कहा. संदेशखाली पीड़िताओं में से एक रेखा पात्रा की उन्होंने सराहना की. आपको बता दें कि रेखा पात्रा ने संदेशखाली आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. ये इस आंदोलन की प्रमुख चेहरा थीं. इन्होंने टीएमसी नेता शाहजहां शेख व साथियों के कथित अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठायी थी. संदेशखाली बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में आता है. बीजेपी ने रेखा पात्रा को बशीरहाट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola