ePaper

सिंगूर की सभा के बाद दिल्ली जायेंगी ममता, सांसदों के साथ करेंगी बैठक

Updated at : 27 Jan 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगूर की सभा के बाद दिल्ली जायेंगी ममता, सांसदों के साथ करेंगी बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सिंगूर में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद वह सीधे नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

विज्ञापन

कोलकाता.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सिंगूर में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद वह सीधे नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी. दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में चल रहे एसआइआर के खिलाफ विपक्षी दलों के बीच व्यापक सहमति बनाने की कोशिश करेंगी. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नयी दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के साथ अलग से बैठक भी करेंगी. इस बैठक में वह संसद के बजट सत्र के दौरान पार्टी के रुख और रणनीति के बारे में सांसदों को दिशा-निर्देश देंगी. बताया जा रहा है कि बजट सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस संसद में पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआइआर का मुद्दा जोर-शोर से उठा सकती है. तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में चल रही एसआइआर प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया है. पार्टी का दावा है कि इस प्रक्रिया के दौरान 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है, जिसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को लेनी चाहिए.गौरतलब है कि एसआइआर के तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के मसौदे पर दावे और आपत्तियों की सुनवाई सात फरवरी तक पूरी होनी है, जबकि अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जानी है. हालांकि, चुनाव आयोग (इसीआइ) की ओर से संकेत मिले हैं कि इन दोनों समय-सीमाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है. अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद ही पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य राज्यों में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा की जायेगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि एसआइआर प्रक्रिया के खिलाफ पार्टी का विरोध केवल पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जायेगा. इसी क्रम में चुनाव आयोग के मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन की भी योजना बनायी गयी है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का उद्देश्य न सिर्फ विपक्षी दलों के साथ साझा रणनीति तैयार करना है, बल्कि उन्हें इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल करना भी है.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola