ePaper

WB Tab Scam : टैब घोटाला मामले की जांच के लिये कोलकाता पुलिस ने किया एसआईटी का गठन

Updated at : 14 Nov 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
WB Tab Scam : टैब घोटाला मामले की जांच के लिये कोलकाता पुलिस ने किया एसआईटी का गठन

WB Tab Scam : राज्य सरकार 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को हर वर्ष उनकी पढ़ाई की सुविधा के लिए 10,000 रुपये देती है.

विज्ञापन

WB Tab Scam : पश्चिम बंगाल में छात्रों का टैब का पैसा उनके बैंक खाते में नहीं आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. कोलकाता समेत जिलों के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को इसी समस्या से जूझना पड़ रहा है. अब तक कोलकाता के 100 से अधिक छात्रों के टैब के पैसे गायब होने की शिकायत कोलकाता पुलिस को मिल चुकी है. उन सभी आरोपों की जांच के लिए लालबाजार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. इस टीम में 10 सदस्य हैं.

राज्य सरकार छात्रों को देती है टैब खरीदने का पैसा

राज्य सरकार 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को हर वर्ष उनकी पढ़ाई की सुविधा के लिए 10,000 रुपये देती है. यह पैसा सरकार की ‘यूथ ड्रीम’ योजना के तहत दिया जाता है. पूजा से पहले विद्यार्थियों ने संबंधित पोर्टल पर टैब खरीद के पैसे के लिए आवेदन किया था. पूजा के बाद पैसा सीधे छात्रों के खाते में जाना शुरू हो गया. वहीं स्कूल प्रशासन ने आरोप लगाया है कि कई छात्रों के टैब का पैसा दूसरे बैंक खातों में चला गया है. इसके बाद अलग-अलग जिलों से छात्रों के पैसे गायब होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं.

Also Read : Bengal Weather Update : फिलहाल कड़ाके की ठंड नहीं, रात में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरेगा पारा

कोलकाता पुलिस ने शुरू की जांच

यह शिकायत सिर्फ जिले तक ही सीमित नहीं है. कोलकाता के विभिन्न स्कूलों के छात्र पैसे नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं. इस संबंध में जादवपुर, कसबा, बेनियापुकुर, मानिकतला, वाटगंज, जोड़ासांको, गोल्फ ग्रीन और भवानीपुर पुलिस स्टेशनों में पहले ही शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं.  ऐसे में इस बार कोलकाता पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. वे पता लगाएंगे कि कोलकाता के स्कूलों के छात्रों का पैसा कहां जा रहा है और इस तरह की घटना के पीछे कौन लोग हैं.

Also Read : Arjun Singh : अर्जुन सिंह पहुंचे भवानीभवन, जानें भाजपा नेता को सीआईडी ने क्यों किया तलब

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola