Arjun Singh : अर्जुन सिंह पहुंचे भवानीभवन, जानें भाजपा नेता को सीआईडी ने क्यों किया तलब

Updated:
विज्ञापन

Arjun Singh : अर्जुन सिंह को सीआईडी ने पहले भी नोटिस भेजा था.

विज्ञापन

Arjun Singh : आखिरकार भाजपा नेता अर्जुन सिंह भवानी भवन में नजर आए. कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, उन्हें चार साल पुराने एक मामले में राज्य खुफिया एजेंसी सीआईडी ​​द्वारा पूछताछ का सामना करना पड़ा. गुरुवार को अर्जुन सिंह सीआईडी के सामने पेश हुए़ फिलहाल उनसे सीआईडी की पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

अर्जुन सिंह को किस मामले में सीआईडी ने किया तलब

केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन सिंह को 2020 के धोखाधड़ी मामले में तलब किया गया है. गौरतलब है कि अर्जुन सिंह भाटपाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष होने के अलावा भाटपाड़ा नैहाटी सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी थे.स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, उस वक्त सहकारी बैंक में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. खबर है कि इसी जांच के लिए अर्जुन सिंह को सीआईडी ​​ने समन भेजा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola