एसआईआर हियरिंग का नोटिस मिला, तो बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, हो गयी मौत, परिवार का दावा

Updated:
विज्ञापन

बंगाल में फिर एक मौत के लिए परिवार ने एसआईआर को ठहराया जिम्मेदार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

WB News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले हो रही वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हार्ट अटैक और अन्य कारणों से हुई है. काफी संख्या में लोगों ने फांसी लगा ली है. इनके कोई अधिकृत आंकड़े नहीं हैं, लेकिन ऐसी सभी मौतों के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला उत्तर 24 परगना जिले से आया है.

विज्ञापन

एसआईआर की चिंता में बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

पुलिस ने बताया कि जिले में एक बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. इसके बाद उसके परिवार ने आरोप लगाया कि एसआईआर की चिंता में उनको हार्ट अटैक आ गया. इसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गयी.

विज्ञापन

मदारतला गांव के रहने वाले थे सहर अली मंडल

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सहर अली मंडल के रूप में हुई है. वह परिवार के 5 सदस्यों में एक थे, जिन्हें एसआईआर हियरिंग का नोटिस मिला था. मंगलवार रात हारोआ के पूर्व मदारतला गांव में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी मौत हुई. नोटिस में बुजुर्ग को बुधवार को हियरिंग के लिए बुलाया गया था.

नोटिस मिलने के बाद से मेंटल स्ट्रेस में थे मंडल

परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि एसआईआर हियरिंग नोटिस मिलने के बाद से ही सहर अली मंडल गंभीर मेंटल स्ट्रेस में थे. उन्हें वोटर लिस्ट में अपने बेटों के नामों और लीगल या एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्सिटीज की चिंता सता रही थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बुजुर्ग की मौत पर छिड़ा राजनीतिक विवाद

इस घटना ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया से लोगों के मन में डर फैल गया है, जिसकी वजह से बंगाल के अलग-अलग हिस्से में कई लोगों की मौतें हो चुकीं हैं.

तृणमूल कांग्रेस ने की एसआईआर रोकने की मांग

तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य स्वपन मंडल ने एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव आयोग की मदद से इस प्रक्रिया का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया. भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए एसआईआर प्रक्रिया और मौत के बीच किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया.

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का एफिडेविट, कानून अपने हाथ में लेने के लिए लोगों को उकसा रही ममता बनर्जी

बंगाल में एसआईआर के लिए 12 स्पेशल ऑब्जर्वर, जानें किस जिले की किसको मिली जिम्मेदारी

मुर्शिदाबाद के जलंगी में एक की मौत, परिवार ने कहा- एसआईआर के नोटिस से तनाव में थे अक्षत अली मंडल

पार्ट टाइम नेता, फुल टाइम ‘तोलाबाज’ के रैंप पर अब नहीं दिखते ‘जीवित भूत’, बोले बंगाल बीजेपी के नेता शंकर घोष

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola