मोहनबागान की वार्षिक आमसभा में हंगामा

Updated:
विज्ञापन

सभा में सृंजय बोस के विरोधी शिविर के लोगों ने चुनाव की मांग की. इसके बाद ही हो-हंगामा शुरू हो गया.

विज्ञापन

कोलकाता. फुटबॉल क्लब मोहनबागान की वार्षिक आमसभा में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान कुर्सियां भी फेंकी गयीं, जिसमें एक महिला सदस्य घायल हो गयीं. उनका नाम सुरभि दास है. सभा में सृंजय बोस के विरोधी शिविर के लोगों ने चुनाव की मांग की. इसके बाद ही हो-हंगामा शुरू हो गया. विरोधी शिविर के लोग वी वांट इलेक्शन का बोर्ड लेकर प्रदर्शन करने लगे. सृंजय बोस ने कहा कि 2022 में चुनाव नहीं हुआ था. वहीं मोहनबागान के अध्यक्ष देवाशीष दत्त ने कहा कि यदि विरोधी शिविर के लोग नामांकन ही नहीं करेंगे, तो क्या किया जा सकता है. उधर, बोस ने कहा कि नामांकन यदि दिया भी गया था तो वापस लेने के लिए बाध्य किया गया था. बैठक में मूल मुद्दा चुनाव का था. मौजूदा कमेटी द्वारा विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया. एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे. इस दौरान महिला सदस्य घायल हो गयीं. सुरभि ने कहा कि आज जो माहौल देखा है, उससे अब यहां आने से डर लगने लगा है. खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हूं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola