नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शुक्रवार दोपहर को नदिया जिले के मायापुर में प्रभुपाद घाट पर नहाने के दौरान दो युवक डूब गये

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कल्याणी

शुक्रवार दोपहर को नदिया जिले के मायापुर में प्रभुपाद घाट पर नहाने के दौरान दो युवक डूब गये. मृत युवकों के नाम आशीष कुमार साव (19) और तरुण साव (18) बताये गये हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक झारखंड और आसनसोल से मायापुर घूमने आये थे. दोनों भागीरथी नदी में नहाने उतरे थे, तभी अचानक दोनों डूब गये. घटना की सूचना नवद्वीप थाने और आपातकालीन विभाग को दी गयी. घटना की सूचना पाते ही नवद्वीप थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शवों को नदी से बरामद कर मायापुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया.बिरलापुर : नदी में चार किशोर डूबे, तलाश जारी

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के नोदाखाली थाना क्षेत्र के बिरलापुर इलाके में नदी में स्नान करने के दौरान चार किशोर डूब गये. घटना शुक्रवार सुबह की है. स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाये. सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे. डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (डीएमजी) की टीम भी वहां पहुंची. इस दिन शाम तक किसी भी किशोर का पता नहीं चल पाया था. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह चार किशोर बिरलापुर स्थित नदी के घाट पर पहुंचे थे. वहां नदी में स्नान करने के दौरान एक किशोर डूबने लगा. उसे बचाने के लिए अन्य भी आगे बढ़े, लेकिन वे भी डूब गये. इनके नाम दीपू कुमार शॉ (16), पिंटू कुमार शॉ (14), दीपक महतो (15) और विभास कुमार शॉ (16) बताये गये हैं. वे सभी बिरलापुर जूट मिल इलाके के निवासी हैं. खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश जारी थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola