बाजे कदमतला घाट पर लगेंगे दो एलइडी स्क्रीन

Updated:
विज्ञापन

इस वर्ष 15 नंवबर को देव दीपावली मनायी जायेगी. महानगर में एक मंदिर ट्रस्ट के साथ मिल कर कोलकाता नगर निगम यह पर्व मनाता है.

विज्ञापन

देव दीपावली पर जलाये जायेंगे 15 हजार से अधिक दीये

कोलकाता. इस वर्ष 15 नंवबर को देव दीपावली मनायी जायेगी. महानगर में एक मंदिर ट्रस्ट के साथ मिल कर कोलकाता नगर निगम यह पर्व मनाता है. इसके मद्देनजर बाजे कदमतला घाट पर दो एलइडी स्क्रीन लगाये जाने की योजना है. यह जानकारी एमएमआइसी तारक सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि इस साल भी बाजे कदमतला घाट पर भव्य रूप से देव दीपावली मनायी जायेगी. यहां गंगा आरती भी होती है. इस कारण यहां स्थायी एलइडी स्क्रीन लगाये जायेंगे, जिस पर गंगा आरती दिखायी जायेगी. साथ ही लोकल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारणी, नदी में ज्वार-भाटा का समय और कोलकाता के विभिन्न दार्शनिक स्थलों की जानकारी दी जायेगी. स्क्रीन लगाने वाली संस्था को इस पर विज्ञापन प्रसारित करने का अधिकार होगा. निगम के कंट्रोल रूम से इसे जोड़ा जायेगा. देव दीपावली वाले दिन बाजे कदमतला घाट पर 15 हजार से अधिक दीये जलाये जायेंगे. कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए सीएम ममता बनर्जी और मेयर फिरहाद हकीम को आमंत्रित किया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola