बंगाल के अधिकारों को लेकर आगे भी जारी रहेगा तृणमूल का संघर्ष : ममता
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 Jan 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस की ओर से बुधवार को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पार्टी का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल की स्थापना एक जनवरी, 1998 को हुई थी. पार्टी के स्थापना दिवस पर तृणमूल प्रमुख सुश्री बनर्जी ने कहा कि राज्य के लोगों के अधिकारों के लिए पार्टी का संघर्ष जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगा.
विज्ञापन
कोलकाता.
तृणमूल कांग्रेस की ओर से बुधवार को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पार्टी का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल की स्थापना एक जनवरी, 1998 को हुई थी. पार्टी के स्थापना दिवस पर तृणमूल प्रमुख सुश्री बनर्जी ने कहा कि राज्य के लोगों के अधिकारों के लिए पार्टी का संघर्ष जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगा. उन्होंने इस दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट किया : सबसे पहले मैं आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस भी है. इस वर्ष के स्थापना दिवस पर मैं आपके साथ अपना लिखा और संगीतबद्ध किया एक गीत साझा कर रही हूं. यह गीत गायक इंद्रनील सेन ने गाया है. बंगाल के लोगों के अधिकारों के लिए हमारा संघर्ष जारी है और आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा. जय हिंद. जय बांग्ला. वंदे मातरम. मां-माटी-मानुष जिंदाबाद. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के मंच ‘एक्स’ पर सुश्री बनर्जी ने यह भी लिखा : रोशनी चांद से होती है, सितारों से नहीं, मोहब्बत तृणमूल कांग्रेस से होती है, किसी और से नहीं. तृणमूल के स्थापना दिवस पर, मैं अपने विस्तारित परिवार के हर एक सदस्य को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं. दो दशकों के दौरान हर चुनौती ने हमारे विश्वास को और बढ़ाया है. हमने साबित किया है कि राजनीति केवल सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेवा के लिए है.स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रैलियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित
तृणमूल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सार्वजनिक समारोह और कसबों व गांवों में जमीनी स्तर पर पार्टी के गहरे जुड़ाव को दर्शाने के लिए ध्वजारोहण समारोह आयोजित किये गये. कोलकाता में तृणमूल भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का झंडा फहराया. इस मौके पर सांसद अभिषेक बनर्जी के अलावा ने तृणमूल के अन्य नेता भी मौजूद रहे. पार्टी की युवा शाखा ने महानगर समेत राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में रैलियां निकालीं, जबकि तृणमूल महिला कांग्रेस की सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उत्तर 24 परगना, नदिया और पुरुलिया जैसे जिलों में समारोह में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति, मिठाइयों का वितरण और भविष्य के लिए पार्टी के दृष्टिकोण पर चर्चा करने के लिए संवाद सत्र आयोजित किये गये. पार्टी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल के खास हरे और सफेद रंगों में बैनर, पोस्टर और मालाओं से सड़कों को सजाया.अभिषेक ने भी तृणमूल कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद
इस अवसर पर सांसद व तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और बलिदान के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा : तृणमूल देश और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित है. मैं तृणमूल के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और बलिदान को सलाम करता हूं. वे हमारी पार्टी की रीढ़ हैं. नये साल में, आइये भविष्य के संघर्षों के लिए नये जोश के साथ तैयारी करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




