विस चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने में जुटी तृणमूल
Updated at : 21 Feb 2026 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अन्य दलों की तरह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गयी है.
विज्ञापन
मंथन. ममता और अभिषेक बनर्जी के बीच हुई मैराथन बैठक
ममता, अभिषेक के साथ बैठक में मौजूद रहे आइ-पैक के पदाधिकारी प्रतीक जैन भी
विधानसभा चुनाव में संभावित उम्मीदवारों के नाम और चयन को लेकर भी हुई बात
राज्यसभा की खाली सीटों को लेकर भी हुई चर्चा
मौजूदा सांसदों के प्रदर्शन की भी की गयी समीक्षा
संवाददाता, कोलकाताराज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अन्य दलों की तरह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गयी है. इसी बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बीच अहम बैठक हुई. दो दौर की बैठकें बुधवार और गुरुवार को कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर हुईं. बैठक में आइपैक के पदाधिकारी प्रतीक जैन के भी शामिल होने की बात सामने आयी. सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में संभावित उम्मीदवारों के नाम और चुनाव की व्यापक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही राज्यसभा की खाली होने वालीं सीटों पर नये और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन साधने पर विचार किया गया. मौजूदा सांसदों के प्रदर्शन की समीक्षा रिपोर्ट भी रखी गयी. संगठन के भीतर संदेश साफ है कि प्रदर्शन और जनस्वीकृति के आधार पर ही टिकट तय होगा. बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने, जिला इकाइयों की पुनर्संरचना और युवाओं को आगे लाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई. होली और अन्य त्योहारों के दौरान जनसंपर्क अभियान तेज करने का खाका तैयार किया गया. पार्टी नेतृत्व चाहता है कि हर ब्लॉक में सक्रिय कार्यक्रमों के जरिये सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचायी जायें. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक केवल औपचारिक समीक्षा नहीं, बल्कि चुनावी मोड में प्रवेश का संकेत है. विपक्षी दल जहां राज्यसभा नामों पर नजर टिकाये हुए हैं, वहीं तृणमूल अंदरूनी अनुशासन और रणनीतिक विस्तार पर फोकस करती दिख रही है. आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर बड़ा फैसला संभव है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




