फिल्म स्टार्स के अपार्टमेंट में लगी आग, बच्चों के साथ सड़क पर भागे यश-नुसरत

Updated:
विज्ञापन

टॉलीगंज के अपार्टमेंट में लगी लाग. इस अपार्टमेंट में रहते हैं कई फिल्म स्टार.

Tollygunge Apartment Fire: टॉलीगंज के बहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया. यश दासगुप्ता, नुसरत जहां समेत कई सितारे परिवार के साथ सीढ़ियों से भागकर सड़क पर पहुंचे. 3 दमकल इंजनों ने आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

Tollygunge Apartment Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के टॉलीगंज टेक्नीशियन स्टूडियो के पास एक बहुमंजिली इमारत (अपार्टमेंट) में महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सुबह आग लग गयी. अपार्टमेंट में आग से हड़कंप मच गया. इस दौरान लिफ्ट भी बंद हो गयी. इसने अपार्टमेंट में रहने वाले एक्टर-ऐक्ट्रेसेज के परिवार को परेशान कर दिया. पांचवीं मंजिल पर लगी आग देखते ही देखते फैलने लगी. अपार्टमेंट में रह रहे कई फिल्मी सितारे परिवार के साथ जान बचाकर भागे. 14 पालतू कुत्तों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन
  • टॉलीगंज में बड़ा हादसा टला, स्टार्स के मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट में लगी आग, दहशत में परिवार
  • शिवरात्रि के दिन लगी आग, लिफ्ट बंद होने से मचा हड़कंप, 3 दमकल इंजनों की मदद से बुझी
  • इसी अपार्टमेंट में रहते हैं बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार यश-नुसरत, सायंतिका और शुभ्रजीत

5वीं मंजिल पर लगी आग, तेजी से फैला धुआं

दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि आग पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी. कुछ ही देर में धुआं पूरे अपार्टमेंट में फैल गया. अपार्टमेंट में रह रहे सभी लोगों को बाहर निकाला गया. दमकल की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. अपार्टमेंट में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं.

परिवार के साथ सड़क पर भागे फिल्म स्टार्स

अपार्टमेंट में आग लगने के बाद लिफ्ट बंद हो गयी. जो भी लोग अपार्टमेंट में थे, सभी सीढ़ियों से अपने परिवार के साथ भागे. बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार यश और उनकी पत्नी नुसरत जहां, जो तृणमूल कांग्रेस की सांसद भी रही हैं, अपने बच्चों के साथ सड़क पर भागीं. अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में आग लगी थी, उसके ठीक ऊपर वाले फ्लैट में यश और नुसरत जहां रहते हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tollygunge Apartment Fire: अपार्टमेंट में रहते हैं ये सितारे

  • यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta), एक्टर-प्रोड्यूसर
  • नुसरत जहां (Nusrat Jahan), एक्ट्रेस
  • सायंतिका बनर्जी (Sayantika Banerjee), राजनीतिज्ञ-अभिनेत्री
  • शुभ्रजीत मित्रा (Shubhrajeet Mitra), निर्देशक
  • अनन्या चटर्जी (Ananya Chatterjee), अभिनेत्री

पूजा के दीये से लगी आग?

निर्देशक शुभ्रजीत मित्र ने बताया है कि संभवत: पूजा के दीये से आग लगी. उन्होंने कहा- सुना है कि पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में शिवरात्रि की पूजा हो रही थी. दीया जलाकर आरती की गयी थी. संभव है, दीया बुझाये बिना ही वे नीचे मंदिर में पूजा करने चले गये हों. उसी दीये से आग लग गयी.

लिफ्ट बंद, सीढ़ियों से भागे लोग

शुभ्रजीत मित्र ने बताया कि आग लगने के दौरान लिफ्ट बंद कर दी गयी थी. उन्होंने कहा कि वे 18वीं मंजिल पर रहते हैं. मां बीमार हैं. लिफ्ट बंद कर दी गयी. इसलिए नीचे आने में समय लगा. तब तक बाकी लोग सीढ़ियों से भागते दिखे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के बर्दवान में हादसा, कटवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे में लगी आग

कोलकाता के आनंदपुर में 24 घंटे बाद भी गोदाम से उठ रहा धुआं, अब तक छह शव बरामद

न्यूटाउन : बस्ती में लगी भयावह आग, दर्जनों झोपड़ियां हुईं खाक

बंगाल में फिर अगलगी, आनंदपुर के बाद अब लेकटाउन में हुआ हादसा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola