हादसे में गर्भवती महिला सहित तीन की मौत, दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार सुबह दो वाहनों में हुई टक्कर में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता गुरुवार सुबह दो वाहनों में हुई टक्कर में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी के मालबाजार राष्ट्रीय मार्ग के सातखाइया इलाके में हुई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह बानरहाट की रहनेवाली गर्भवती महिला सहित पांच लोग एक छोटे वाहन से सिलीगुड़ी मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा के लिए जा रहे थे. उसी समय सातखाइया इलाके में अखबार लदे एक वाहन से सीधी टक्कर हो गयी. जिस वाहन से लोग जा रहे थे, उसके परखच्चे उड़ गये. तेज आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंचे. मेटली थाना को इसकी सूचना दी गयी. दो लोगों को गंभीर हालत में सिलीगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola