राज्य मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है फेरबदल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2024 1:17 AM
नये वर्ष के आगाज के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, यह फेरबदल मुख्य रूप से उन विभागों पर केंद्रित होगा, जो सीधे तौर पर सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े हैं.
फेरबदल मुख्य रूप से उन विभागों पर केंद्रित होगा, जो सीधे तौर पर सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े हैं
विस चुनाव से पहले कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना चाहती है तृणमूल सरकार
संवाददाता, कोलकातानये वर्ष के आगाज के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, यह फेरबदल मुख्य रूप से उन विभागों पर केंद्रित होगा, जो सीधे तौर पर सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े हैं. वर्ष 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार एक बार फिर सक्रिय होकर जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना चाहती है. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इन विभागों के कामकाज में और अधिक दक्षता लाना चाहती हैं. तृणमूल कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री उन महत्वपूर्ण विभागों के लिए एक-एक मंत्री को जिम्मेदारी देने पर विचार रही हैं, ताकि मंत्री अपने विभाग के कामकाज के ज्यादा ध्यान दे सकें. ऐसी परिस्थिति में कैबिनेट में नये चेहरों को शामिल किये जाने की संभावना अधिक है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस मामले में भी कुछ मौजूदा मंत्रियों के मंत्री पद जा सकते हैं और उनकी जगह नये चेहरों को मौका दिया जा सकता है. गौरतलब है कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा इस साल अगस्त में शुरू हुई थी. अगर सब कुछ सही दिशा में रहा, तो अगले साल की शुरुआत से ही यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है. हाल ही में मुख्यमंत्री ने पार्टी मामलों, विधायी मामलों और प्रशासनिक मामलों को संभालने वाले व्यक्तियों की पहचान करते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये थे. मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया था कि इन तीनों क्षेत्रों में पुराने नेता नये लोगों के बजाय उनकी प्राथमिकता होंगे. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की युवा और छात्र शाखा के मौजूदा नेतृत्व के कामकाज की समीक्षा करने का भी संकेत दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










