दो युवकों की कोशिश से बची चील की जान

Updated:
विज्ञापन

घायल एक चील को लेकर चुंचुड़ा के राज्य पशु स्वास्थ्य केंद्र में दो युवक, अर्घ्य दे और अंजन घोष पहुंचे. वहां पशु चिकित्सक जयजीत मित्रा ने इंजेक्शन और दवाओं के जरिये चील का इलाज किया और उसे स्वस्थ किया.

विज्ञापन

हुगली. घायल एक चील को लेकर चुंचुड़ा के राज्य पशु स्वास्थ्य केंद्र में दो युवक, अर्घ्य दे और अंजन घोष पहुंचे. वहां पशु चिकित्सक जयजीत मित्रा ने इंजेक्शन और दवाओं के जरिये चील का इलाज किया और उसे स्वस्थ किया. अर्घ्य और अंजन ने बताया पियारा बागान के मैदान में अक्सर चील तालाब के किनारे चूहे पकड़ने आती हैं. बुधवार को एक चील को कुत्ते ने घायल कर दिया. उसके पंख में चोट लगने से वह उड़ने में असमर्थ हो गयी थी. उसे उठाकर पशु अस्पताल लाया गया. इलाज के बाद अब वह थोड़ी स्वस्थ है. पूरी तरह से ठीक होने के बाद वन विभाग के कर्मी उसे फिर से उड़ा देंगे. चिकित्सक जयजीत मित्रा ने कहा कि जब चील को अस्पताल लाया गया, उसकी हालत बेहद खराब थी. उसे दो इंजेक्शन और ओरल ड्रॉप्स दिये गये. कुछ समय बाद वह ठीक होने लगी. उसने उड़कर पास के एक कमरे में जाकर आराम किया. कुछ और दवाएं दी गयीं हैं. इससे दो-तीन दिनों में वह पूरी तरह स्वस्थ हो जायेगी.

चील की उम्र करीब पांच साल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola