ज्वेलरी दुकानदार का बैग लूट कर बदमाश हुए फरार

Updated:
विज्ञापन

लूटे गये बैग में 500 ग्राम सोने के आभूषण, दो लाख रुपये नकद और चांदी के आभूषण थे.

विज्ञापन

हावड़ा. ज्वेलरी दुकानदार का बैग लूटकर बदमाश फरार हो गये. उक्त घटना हावड़ा के जगतबल्लभपुर नल्टा पोल इलाके की है. जानकारी के अनुसार ज्वेलरी शॉप का मालिक रोजाना की तरह मंगलवार को भी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. तभी पीछे से आये बाइक सवार उसका बैग लूट कर फरार हो गये. बताते हैं कि लूटे गये बैग में 500 ग्राम सोने के आभूषण, दो लाख रुपये नकद और चांदी के आभूषण थे. दुकानदार दिलीप मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. तभी सड़क पर बाइक सवारों ने उस पर हमला कर दिया. बदमाश उसका हैंड बैग छीन कर फरार हो गये. घटना के बाद मौके पर जगतबल्लभपुर थाने की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. एक स्थानीय निवासी ने कहा : मैं दुकान के अंदर था. एक बाइक आयी और उस पर सवार बदमाश ज्वेलरी दुकानदार का बैग छीन कर फरार हो गये. वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola