ePaper

कोलकाता में चढ़ा तापमान, दक्षिण बंगाल में घने कोहरे का अलर्ट

Updated at : 03 Jan 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में चढ़ा तापमान, दक्षिण बंगाल में घने कोहरे का अलर्ट

राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे में दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री तक और बढ़ सकता है.

विज्ञापन

कोलकाता

. राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे में दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री तक और बढ़ सकता है. इसके बाद अगले 24 घंटे तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है. हालांकि इसके बाद फिर से ठंड बढ़ेगी और अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के जिलों में अगले 24 घंटे तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद के तीन दिनों में तापमान लगातार गिर सकता है और पारा करीब दो डिग्री तक नीचे आ सकता है.

इस बीच, उत्तर बंगाल के सभी जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गयी है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 199 मीटर से 50 मीटर तक पहुंच सकती है. दार्जिलिंग में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जतायी गयी है. इसके अलावा जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भी घने कोहरे को लेकर सतर्कता जारी की गयी है. नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ सकती है. हालांकि दक्षिण बंगाल के जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल ठंड कुछ कमजोर पड़ी है, लेकिन जैसे ही इसका प्रभाव कम होगा, जनवरी के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर ठंड जोर पकड़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola