मिमी चक्रवर्ती से बदसलूकी मामले में तनय शास्त्री को बेल, फिर भी 11 फरवरी तक जेल में ही रहेंगे

Updated:
विज्ञापन

मिमी चक्रवर्ती और तनय शास्त्री.

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और बांग्ला फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती से कथित बदसूली केस में तनय शास्त्री को जमानत मिल गयी है. हालांकि, कोर्ट ने अन्य मामलों में शास्त्री को 11 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामला 25 जनवरी को बनगांव में आयोजित एक कल्चरल इवेंट से जुड़ा है.

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के नयाग्राम में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से कथित बदसलूकी मामले में गिरफ्तार आरोपी तनय शास्त्री को शनिवार को बनगांव कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने इस मामले में शास्त्री को जमानत दे दी, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से बदसलूकी, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में दर्ज केस की वजह से उसे 11 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का कोर्ट ने निर्देश दिया. उसके 2 अन्य साथी भी जेल में रहेंगे.

विज्ञापन

तनय पर मिमी को परफॉर्म करने से रोकने का आरोप

नयाग्राम में 25 जनवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर मिमी चक्रवर्ती की प्रस्तुति को जबरन रोक दिया गया था. उन्हें मंच से उतरने के लिए कहा गया था. इससे नाराज बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने कार्यक्रम के आयोजकों, बनगांव के नया गोपालगंज युवक संघ क्लब के सक्रिय सदस्य तनय शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी.

तनय शास्त्री ने मिमी चक्रवर्ती के आरोपों से किया था इनकार

तनय शास्त्री ने आरोपों से इनकार किया था. उन्होंने दावा किया था कि कार्यक्रम की अनुमति रात 12 बजे तक ही थी. अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती देर से पहुंचीं थीं. कार्यक्रम को समय पर खत्म करने के लिए उन्हें रोकना पड़ा था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिमी चक्रवर्ती ने कोर्ट में दर्ज कराया गोपनीय बयान

मिमी चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में तनय शास्त्री पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छेड़खानी की एक अतिरिक्त धारा जोड़ दी. इसी के तहत अदालत के निर्देश पर अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने अपना गोपनीय बयान कोर्ट में दर्ज कराया. बदसलूकी मामले में जमानत मिलने के बावजूद अन्य आरोपों की वजह से तनय शास्त्री को अभी 4 दिन और जेल में बिताने होंगे.

इसे भी पढ़ें

ED Action: ईडी की बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाजी मामले में मिमी चक्रवर्ती , युवराज सिंह, सोनू सूद समेत कई की संपत्तियां कुर्क

पूर्व सांसद मिमी से स्टेज पर ही की बदसलूकी, रोक दिया प्रोग्राम

मिथुन चक्रवर्ती का तृणमूल कांग्रेस पर हमला, बोले- बंगाल को बांग्‍लादेश बनाना चाहती है ममता बनर्जी

फ्लाईओवर पर पान की पिक देखकर बिफरीं मिमी चक्रवर्ती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola