हॉकी बंगाल के अध्यक्ष बने सुजीत बोस

Updated:
विज्ञापन

शनिवार को संस्था की हुई बैठक में सुजीत बोस के नाम का प्रस्ताव किया गया था. पिछले 12 साल से सपन बनर्जी इस पद पर बने हुए थे.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई सपन बनर्जी उर्फ बाबुन को हॉकी बंगाल के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया. उनकी जगह पर दमकल मंत्री सुजीत बोस को नया अध्यक्ष बनाया गया है. शनिवार को संस्था की हुई बैठक में सुजीत बोस के नाम का प्रस्ताव किया गया था. पिछले 12 साल से सपन बनर्जी इस पद पर बने हुए थे. बाबुन के समर्थकों ने कहा है कि उनकी पीठ में चाकू मारा गया है. उन्होंने हॉकी के लिए काफी काम किया था. नयी कमेटी में भी उनके समर्थकों को हटा दिया गया है. हॉकी बंगाल के सचिव इश्तियाक अली ने कहा कि तीन बार अध्यक्ष बनने के बाद इस बार उन्हें इस पद से हटना ही था, क्योंकि इसके लिए कूलिंग ऑफ में उन्हें जाना पड़ता. हालांकि सपन बनर्जी ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola