मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिखे गीत को लेकर विशेष संगीत कार्यक्रम 12 जनवरी को होंगे आयोजित

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा लिखे गये गीत और दिये गये सूर समय-समय पर लोकप्रिय हुए हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा लिखे गये गीत और दिये गये सूर समय-समय पर लोकप्रिय हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, अगले साल 12 जनवरी को राजडांगा खेल के मैदान में एक विशेष संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के लिखे गीत व दिये गये सूर के 32 गाने गाये जायेंगे. स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन और युवा दिवस पर यह संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा. इस कॉन्सर्ट में दिग्गज गायक, गायिका व कलाकार भी शामिल होंगे. गायक इंद्रनील सेन, श्रीराधा बनर्जी, अरित्रा, मनोमय भट्टाचार्य, राघव चट्टोपाध्याय और अन्य कलाकार कन्सर्ट में गीत गायेंगे. 12 जनवरी से पांच दिवसीय ‘पीठेपुली’ उत्सव का भी पालन होगा. प्रतिदिन शाम पांच से रात नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola