फोरशोर रोड में सड़क हादसा, सिविक वालंटियर की गयी जान

मृत सिविक वालंटियर का नाम रुमकी हाजरा बताया गया है.
हावड़ा. हावड़ा के शिवपुर थानांतर्गत फोरशोर रोड पर एक सड़क दुर्घटना में एक सिविक वालंटियर की मौत हो गयी. मृत सिविक वालंटियर का नाम रुमकी हाजरा बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, रुमकी हाजरा अपनी साइकिल से कहीं जा रही थी, जब फोरशोर रोड पर एक डंपर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी. रुमकी साइकिल से गिर पड़ी और डंपर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया. खबर मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. बाद में पुलिस ने रुमकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










