मानसिक पीड़ित और खोये बच्चे को परिजनों से मिलाया

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने एक मानसिक रूप से बीमार और खोये बच्चे को उनके परिजनों से मिलवा दिया. पहली घटना हरिपाल थाना अंतर्गत चंदनपुर के महेशटिकरी इलाके की है,

विज्ञापन

हुगली. पुलिस ने एक मानसिक रूप से बीमार और खोये बच्चे को उनके परिजनों से मिलवा दिया. पहली घटना हरिपाल थाना अंतर्गत चंदनपुर के महेशटिकरी इलाके की है, जहां एक मानसिक पीड़ित को इधर-उधर घूमते देखा गया. यह देख हरिपाल थाने के एसआइ विष्णु बागदी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गये. उसकी पहचान जयंत दोलुई के रूप में हुई है. फिर पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश कर जयंत को उनके हवाले कर दिया. वह खानाकुल का रहनेवाला है.

वहीं, गुरुवार शाम हरिपाल थाना अंतर्गत ओलिपुर एक बच्चे को घूमते हुए देखा गया, तो एएसआई अमृत घोष ने बच्चे को अपने साथ ले गये. इसके बाद उसके परिजनों का पता लगा कर उन्हें सौंप दिया. बच्चा जंगीपाड़ा के पूर्व धीतपुर गांव का निवासी है. वह धनियाखाली अपने मामा के घर आया था और खो गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola