शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 1:14 AM
उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद कोलकाता लाया गया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
कोलकाता. सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद प्रेम जाल में फंसा कर एक युवती के साथ शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम अर्घ्य पटनायक बताया गया है. उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद कोलकाता लाया गया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात मेदिनीपुर निवासी इस युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी. युवती भी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, इसलिए दोनों के बीच आसानी से दोस्ती हो गयी. इसके बाद लॉकडाउन होने के कारण दोनों घर से ही काम करते रहे. इस बीच, दोनों ने सोशल मीडिया पर बात की. इस तरह दोनों करीब आ गये. लॉकडाउन के बाद दोनों का मिलना-जुलना आसान हो गया. पीड़िता का आरोप है कि अर्घ्य मेदिनीपुर से कोलकाता आया. यहां शादी करने के नाम पर युवती को अलग-अलग होटलों में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया. युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन उसने कहा कि वह अमेरिका जा रहा है. अब शादी संभव नहीं है. इसके बाद 2022 में युवती ने न्यू मार्केट थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस अधिकारियों ने मेदिनीपुर जाकर पुष्टि की कि युवक अमेरिका में है. तीन महीने पहले आरोपी अमेरिका से मेदिनीपुर स्थित घर लौटा था. इस बीच, पुलिस ने युवक के खिलाफ ”लुक आउट सर्कुलर” जारी किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










