Kolkata Doctor Murder Case: फुटबॉल स्टेडियम के बाहर महिला डॉक्टर की हत्या का विरोध, रद्द करना पड़ा मैच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता के साल्ट लेक फुटबॉल स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले बवाल मच गया. कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस को लेकर प्रदर्शनकारी ने प्रदर्शन किया. इस कारण से मैच को रद्द कर दिया.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case : कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मोहन बगान और ईस्ट बंगाल के बीच होने वाले मैच को रद्द कर दिया गया है. दरअसल, फुटबॉल के प्रशंसकों ने स्टेडियम के पास महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान डूरंड कप में दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच को कैंसिल कर दिया.  

विज्ञापन

दोनों टीमों के समर्थकों ने मिलकर किया प्रदर्शन

मोहन बगान और ईस्ट बंगाल के समर्थक मैच देखने आए थे. लेकिन दोनों टीमों के समर्थकों ने मिलकर जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई करने की मांग की. इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए लाठीचार्ज किया.

क्या कहा प्रदर्शकारी ने ?

मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के फैन्स ने मिल कर प्रदर्शन किया और बोला कि पुलिस ने कहा था कि उनके पास पर्याप्त बल नहीं है इसलिए मैच के लिए वह सुरक्षा नहीं दे सकते जिस कारण मैच रद्द हो गया. लेकिन अब हमें रोकने के लिए पुलिस बुला ली गई है. अब पुलिस कहां से आई जब पुलिस के पास पर्याप्त बल मौजूद नहीं था.

Also Read : RG Kar Hospital Violence: कोलकाता अस्पताल हिंसा मामले में अबतक 12 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के फैन्स ने मिल कर प्रदर्शन किया और बोला कि पुलिस ने कहा था कि उनके पास पर्याप्त बल नहीं है इसलिए मैच के लिए वह सुरक्षा नहीं दे सकते जिस कारण मैच रद्द हो गया. लेकिन अब हमें रोकने के लिए पुलिस बुला ली गई है. अब पुलिस कहां से आई जब पुलिस के पास पर्याप्त बल मौजूद नहीं था.