आमरा तिलोत्तमा के बैनर तले कोलकाता में निकला महाजुलूस

Kolkata: Film actor Swastika Mukherjee takes part in a protest march against the alleged sexual assault and murder of a trainee doctor, in Kolkata, Sunday, Sept. 1, 2024. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI09_01_2024_000113B)
हमें न्याय चाहिए के लगे नारे
हमें न्याय चाहिए के लगे नारे
कोलकाता. रविवार को दोपहर तीन बजे से कॉलेज स्क्वायर से आमरा तिलोत्तमा बैनर तले महाजुलूस निकाला गया. आरजी कर कांड में न्याय की मांग पर यह जुलूस निकाला गया. जुलूस कॉलेज स्क्वायर से धर्मतला तक निकाला गया. जुलूस के कारण मध्य कोलकाता लगभग थम गया था. सभी वर्ग के लोग इस जुलूस में शामिल हुए. बच्चे से लेकर टॉलीवुड के स्टार व निजी व कुछ सरकारी स्कूलों के छात्र व उनके अभिभावक भी जुलूस में शामिल थे. जुलूस में हाथ में पोस्टर लेकर अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी, अपर्णा सेन, चैती घोषाल, विदिप्ता चक्रवर्ती, सुजीत मुखोपाध्याय, सोहिनी सरकार, उर्षसी चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य व आमलोग मौजूद रहे. रास्ते पर भी आमरा तिलोत्तमा लिखा गया था. जुलूस में वी वांट जस्टिस के नारे लगे. काफी संख्या में ट्रांसजेंडर भी जुलूस में शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










